

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पश्चिम बंगाल में शनिवार को हुए पंचायत चुनाव के अगले दिन यानी आज भी हिंसक झड़पों और आगजनी का दौर जारी है.पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं. लेकिन स्मृति ईरानी ने इसको लेकर राहुल गांधी से भी सवाल पूछे हैं.
कांग्रेस और भाजपा ने शनिवार की हिंसा के विरोध में आज विभिन्न इलाको में प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे पर रास्ता रोका.कोलकाता में भाजपा ने चुनाव आयोग के दफ़्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच, कल की हिंसा में घायल एक और व्यक्ति ने आज दम तोड़ दिया. इसके साथ ही बीते चौबीस घंटों के दौरान चुनावी हिंसा में मरने वालो की तादाद बढ़ कर 15 तक पहुंच गई है.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि सबसे ज्यादा हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज औऱ रानीनगर में रविवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़पें हुई. इस दौरान दोनों ओर से बम फेंके गए. कांग्रेस समर्थकों ने अपने ऊपर हुए हमले के विरोध में नेशनल हाइवे भी जाम कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि रानीनगर में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम चार लोग घायल हो गए. कांग्रेस ने टीएमसी पर अपने समर्थकों के घरों में लूटपाट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है.
पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदकुमार में भाजपा समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. नंद तुमार थाने के ओसी मनोज कुमार झा ने बताया कि बैलेट बॉक्स की सुरक्षा के लिए भीड़ को हटाने की खातिर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.भाजपा कार्यकर्ता बैलेट बॉक्स में कथित छेड़छाड़ के विरोध में प्रदर्शन करने मौके पर जुटे थे. उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाना इलाके में प्रदर्शनकारियों की उत्तेजित भीड़ ने दो गाड़ियों में आग लगा दी और एक सरकारी बस समेत कई वाहनों में तोड़-फोड़ की
केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या होते हुए लोग देख रहे हैं, जहां लोकतांत्रिक अधिकारों को जताने के लिए लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है. उसी तृणमूल के साथ कांग्रेस हाथ मिला रही है, क्या उनसे हाथ मिलाना मंज़ूर है उन्हें, जो पश्चिम बंगाल में कहर मचा रहे हैं मौत का यह खेला राहुल गांधी को स्वीकार है
चुनावी हिंसा में मरने वालो की तादाद बढ़ कर 15 तक पहुंच गई है. पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने दक्षिण दिनाजपुर के हिंसा प्रभावित हजरतपुर गांव का दौरा किया और पुलिस पर अपनी ड्यूटी सही से नहीं करने का आरोप लगाया. इसी बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया. इससे पहले कांग्रेस के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि वो ममता बनर्जी से पूछना चाहते हैं कि वो किस तरह का लोकतंत्र चाहती हैं l चौधरी ने कहा था, आपके हाथ खून से रंगे हैं.







