

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH उत्तर विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा खम्हारडीह स्थित शासकीय हायर सेकेण्डरी बुनियादी स्कूल के शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शमिल हुए मां भगवती सरस्वती देवी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ श्री जुनेजा ने स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर गणवेश एवम पाठ्य पुस्तक वितरित किए
श्री जुनेजा ने उपस्थित छात्र छात्राओ को संबोधित किया एवम उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की सरस्वती सायकल योजना के तहत 41 छात्रों को सायकल वितरण कर पूर्ण निष्ठा से अध्यन अध्यापन कर क्षेत्र एवम प्रदेश का नाम रौशन करने को कहा परिसर में संचालित भीखमचंद उर्मिला बाई सेन संस्थान द्वारा छात्र छात्राओं को निशुल्क आधरभूत कंप्यूटर की शिक्षा देने वाले संस्था के प्रतिनिधि श्री भूपेश मंगलानी जी साधुवाद भेट की स्कूल प्राचार्य एवम बच्चो द्वारा कॉमर्स के शिक्षक की कमी पर श्री जुनेजा ने शासन से चर्चा कर जल्द ही नियुक्ति की बात कही इसके अलावा शिक्षको द्वारा स्मार्ट बोर्ड की मांग की जिस पर विचार कर मांग पूर्ण करने के लिए आश्वस्त किया इस अवसर पर पूर्व पार्षद राकेश धोत्रे,शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रेम लुनावत,प्राचार्य दीपक दुबे, सु श्री रेणु तिवारी,मालती निर्मलकर डिप्टी पटेल,अनुभूति दुबे,अरुणा धीवर ,चंद्रवती घृतलहरे, भारती सिंह, ईश्वरी बंजारे,घनश्याम साहू, उमा वर्मा,मलखम वर्मा,संगीता साहू,ईश्वरी पटेल सहित छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
