
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके ने बुधवार को फिर से ये साफ़ किया है कि वो समान नागरिक संहिता को लागू किए जाने के ख़िलाफ़ हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एआईएडीएमके के चीफ़ के पलानीस्वामी से पत्रकारों ने समान नागरिक संहिता पर बीजेपी के एजेंडे और उनकी पार्टी के रुख को लेकर सवाल पूछा.
के पलानीस्वामी ने इस पर जवाब दिया कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी ने जो घोषणापत्र जारी किया था, उसमें पहले ही समान नागरिक संहिता पर पार्टी का रुख साफ़ कर दिया गया है. उन्होंने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा, हमारा घोषणापत्र पढ़िए. हमने पहले ही इस पर अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है.
साल 2019 में जारी इस घोषणापत्र में ‘सेक्युलरिज़्म’ टॉपिक के अंतर्गत पार्टी ने कहा था, एआईएडीएमके भारत सरकार से अपील करेगी कि समान नागरिक संहिता के लिए संविधान में ऐसा कोई संशोधन न लाया जाए जिससे भारत के अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों पर प्रतिकूल असर पड़ता हो.







