
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पूर्व क्रिकेटर अजीत आगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता बनाए गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी ने आगरकर के नाम को मंजूरी दी है. बीसीसीआई ने मंगलवार देर शाम एक बयान के ज़रिये आगरकर की नियुक्ति की जानकारी दी. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा,”सुलक्षणा नाइक,अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने पुरुष क्रिकेट टीम के चयनकर्ता के लिए इंटरव्यू लिए. जिसके बाद सर्वसम्मति से अजीत आगरकर के नाम की सिफ़ारिश की.”
अजीत आगरकर ने 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. आगरकर ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल में कोचिंग से संबंधित ज़िम्मेदारी भी निभाई है. सेलेक्शन टीम में चेयरपर्सन के तौर पर अजित आगरकर के अलावा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरत शामिल हैं.







