
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH दो हज़ार रुपये के नोटों को वापस लेने के रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के आदेश को चुनौती देने वाली जनहित याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज कर दी गई है. हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि ये फ़ैसला रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया करेंसी मैनेजमेंट सिस्टम के तहत लिया गया था.
कोर्ट ने ये भी कहा कि आरबीआई ने केवल बैंकों को ये निर्देश दिया है कि दो हज़ार रुपये के मूल्य वाले नोट ग्राहकों को न जारी किया जाए ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि ये चलन में न रहें. हालांकि नोटों की वैधता बनी रहेगी.
कोर्ट ने कहा, दो हज़ार रुपये नोट बदलने की इजाजत की सुविधा केवल 23 सितंबर, 2023 तक रहेगी. इस तथ्य का ये मतलब नहीं है कि आरबीआई ने ऐसा कोई दिशानिर्देश जारी किया है कि 23 सितंबर के बाद दो हज़ार रुपये के नोटों की नोटबंदी हो जाएगी.आपको बता दे कि जहा दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमोनियम प्रसाद की बेंच ने ये फ़ैसला सोमवार को दिया लेकिन ऑर्डर की कॉपी मंगलवार को उपलब्ध कराई गई है.
बेंच ने कहा, इसलिए आरबीआई ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अधिनियम या बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 का उल्लंघन नहीं किया है. इस मामले में याचिकाकर्ता की दलील थी कि आरबीआई के पास 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने की कोई शक्ति नहीं है और ऐसा करने का अधिकार केवल केंद्र सरकार के पास है l







