

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH जयपुर में विदेशी महिला पर्यटक के साथ बदसलूकी करने के आरोप में एक शख़्स को बीकानेर से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बीते दिन सोमवार को घटना का वीडियो शेयर करे हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कार्रवाई की मांग की थी.
बीकानेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्वनी गौतम ने कहा कि , विदेशी पर्यटक से छेड़छाड़ के अभियुक्त कुलदीप सिंह सिसोदिया को नोखा से आज गिरफ्तार किया है. जयपुर पुलिस की टीम उसे लेने के लिए बीकानेर आ रही है.
आरोपी को गिरफ्तार करके वाले नोखा थाना अध्यक्ष ईश्वर जांगिड़ ने कहा , अभियुक्त कुलदीप सिंह सिसोदिया बीते तीन दिन से हुलिया बदल कर रह रहा था. वह मूलरूप से बारां ज़िले का रहने वाला है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि, अभी तक की पूछताछ में अभियुक्त सिसोदिया ने कहा है कि यह घटना पंद्रह दिन पहले जयपुर की है. वह खुद को इतिहासकार बता रहा है, जो विदेशी पर्यटकों को घुमाने का काम करता है.







