
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा है कि जब दुनिया भर में पीएम मोदी की तारीफ़ होती है तो कांग्रेस पार्टी के पेट में दर्द होता है l समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, राजस्थान के भरतपुर ज़िले में आयोजित रैली के दौरान जेपी नड्डा ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार की भी आलोचना की.
उन्होंने कहा है कि गहलोत सरकार गले तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. वहीं, पीएम मोदी के हालिया विदेश दौरे का ज़िक्र करते हुए नड्डा ने कहा, जब पीएम मोदी की दुनिया भर में तारीफ़ होती है तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता है. वे उन्हें सांप, बिच्छू और चायवाला जैसे नामों से पुकारती है l राजस्थान में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था.







