
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH
विशेष पुलिस टीम को मिशन हॉस्पिटल के पास एक व्यक्ति द्वारा दोपहिया वाहन बेचने ग्राहक तलाश करने की सूचना मिली थी। विशेष पुलिस टीम द्वारा संदेही की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। जावेद खान नामक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।आरोपित द्वारा शहर के मणिपुर, ऑक्सीजन पार्क तथा माता राजरानी अस्पताल के सामने से एक-एक मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपित के पास से कुल तीन दोपहिया वाहन बरामद किया गया हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक प्रमोद पांडेय, उपनिरीक्षक रुपेश नारंग, सहायक उप निरीक्षक मनोज सिंह, सहायक उप निरीक्षक विवेक पांडे, प्रधान आरक्षक पन्नालाल संतोष कश्यप आरक्षक सत्येंद्र दुबे,संजीव चौबे अमित विश्वकर्मा शामिल रहे।
