

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गोडसे अगर गांधी के हत्यारे हैं तो वो भारत के सपूत भी हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे को ‘भारत माता का सपूत’ बताया था.
उन्होंने कहा, वो भारत में ही पैदा हुए हैं. औरंगज़ेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं और जिसको बाबर की औलाद कहलाने में ख़ुशी महसूस होती है वो भारत माता का सही सपूत नहीं हो सकता.
बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के नाथूराम गोडसे को ‘भारत मां का सपूत’ बताने पर टीएमसी सांसद सौगत राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह ने जो कुछ भी कहा वो उसको सिरे से ख़ारिज करते हैं.
सौगत रॉय ने कहा, उन्होंने एक सांप्रदायिक टिप्पणी की है, उन्होंने ऐसे शख़्स की तारीफ़ की है जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी. उन्होंने मुग़ल शासकों के लिए कहा कि वो भारत के लोगों के ख़िलाफ़ थे. उन्होंने कहा कि ‘बाबर की औलाद’ वाक्य को सांप्रदायिक लोग इस्तेमाल करते हैं.







