लघु वनोपज, पशु चिकित्सा एवं श्रम विभाग के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 मई तक आमंत्रित

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 14 मई 2023

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल नवा रायपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास), सहकारी संघ मर्यादित रायपुर, संचालनालय पशु चिकित्सा सेवाएं छत्तीसगढ़ और कार्यालय श्रमायुक्त रायपुर अंतर्गत सहायक प्रबंधक (उपार्जन निर्माण, प्रक्रिया), सहायक प्रबंधक (प्रबंधन), सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक, श्रम उप-निरीक्षक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 मई 2023 तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन 12 मई 2023 से प्रारंभ हो चुकी है। त्रुटि सुधार 30 मई से 1 जून 2023 तक किया जा सकता है।
सहायक प्रबंधक (उपार्जन निर्माण, प्रक्रिया) और सहायक प्रबंधक (प्रबंधन) भर्ती 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 05 जून 2023 है और परीक्षा की संभावित तिथि 11 जून 2023 को सुबह और शाम होगी। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी भर्ती 2023 के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 17 जून 2023 है। प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 09 जून 2023 है। सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक, श्रम उप-निरीक्षक भर्ती 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 10 जून 2023 है और परीक्षा की संभावित तिथि 18 जून 2023 है। व्यापमं की वेबसाईटhttps://vyapam.cgstate.gov.in/ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *