
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव का दौर है। कल शाम से ही प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए है। वही आज सुबह से ही बरिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में में नर्म और शुष्क हवाओं का आगमन जारी रहेगा, जिस वजह से मौसम में बदलाव आया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बीती रात को जमकर बारिस हुई l मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी आ रही है और दक्षिण से आ रही हवाओं ने प्रदेश के तापमान को प्रभावित किया है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही आने वाले कुछ दिनों में मौसम में लगातार बदलाव की संभावना जताई गई है।
