Report manpreet singh


Raipur chhattisgarh VISHESH : आज रायपुर दक्षिण विधानसभा में मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष के साथ 7 भाजपा पार्षद सप्रे शाला के मैदान में पहुँचे जहाँ पर पार्षद मृत्युंजय दुबे ने 4 बार खड़े होकर मुख्यमंत्री जी से अपनी बात कहने की अनुमति लेने हेतु हाथ उठाया और कहा कि शहर विकास के सम्बंध में मुझे अपनी बात रखनी है लेकिन हर बार मुख्यमंत्री ने कहा की नेताओं को माईक नही दिया जाएगा मैं आप लोगो से मिलने नीचे आऊँगा आपका सन्देश मुझे मिल गया था की आप बोलना चाहते हैं लेकिन नेताओं को माइक नही देना है उसके बाद प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे को उन्होंने माइक दिया तब पुनः मृत्युंजय दुबे ने उनसे आग्रह किया कि वह अपनी बात रखना चाहते हैं तब प्रभारी मंत्री रविन्द्र चौबे ने उनसे कहा कि मुख्यमंत्री ने आपसे कहा है कि वे आपसे नीचे आकर मिलेंगे मृत्युंजय आप अपनी बात वहीं रख देना इस पर मृत्युंजय दुबे ने मन्त्री जी से कहा कि वे शहर के विकास के सम्बन्ध में माइक से अपनी बात कहना चाहते हैं तो प्रभारी मन्त्री जी ने कहा कि मुझे बोलने दीजिये उसके बाद में आपको मौका दूँगा लेकिन उसके बाद में भी विपक्षी पार्षदों को बोलने का मौका नही दिया गया अन्त में कार्यक्रम की समाप्ति पर मुख्यमंत्री नीचे आये और नेता प्रतिपक्ष और भाजपा पार्षदों से बात की जहां भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे ने रायपुर शहर के 70 वार्डों के विकास के लिए 1 – 1 करोड़ रुपए देने की मांग की , लाखेनगर से लेकर महादेव घाट तक सड़क को गौरव पथ के तर्ज में विकसित करने की माँग की उस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुरा तक सड़क के दुकानों को हटाया नही जा सकता तब मृत्युंजय दुबे ने कहा कि लाखेनगर के पास में ही सड़क सँकरी है और वहाँ चौक में जो शराब दुकान है उसके कारण ही यातायात बाधित रहता है बाकि सड़के ठीक है रायपुरा तक किसी को हटाने की जरूरत नहीं है इसलिए लाखेनगर चौक का शराब दुकान हटाते हुए सड़क चौड़ीकरण होना चाहिए तब मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मैं भी उस रास्ते से गुजरता Girl।
तब पुनः मृत्युंजय दुबे ने 70 वार्डों जे विकास के लिए 1 – 1 करोड़ रुपए की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी भाजपा की सरकार ने 15 साल में क्या किया है वहीं गरीबों को पट्टा देने की माँग सम्पत्ति कर आधा करने की माँग पर मुख्यमंत्री ने पुनः कहा कि तुम्हारी भाजपा सरकार क्या कर रही थी इस पर पार्षद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जनता से वादा किया था उसे आपको पूरा करना चाहिए । आप भी तो भाजपा के शासन काल मे विधायक थे तब आप गरीबो को पट्टा क्यों नहीं दिलवा दिये अभी तो आपके घोषणा पत्र में ही है इसलिए हम माँग कर रहें हैं आपको देना चाहिए हमारी सरकार ने क्या किया तब आप विधायक थे तभी यह आपको भाजपा सरकार से पूछना था । क्योंकि अभी आपके घोषणा पत्र में ही है सम्पत्ति कर हाफ और गरीबों को पट्टा मिलेगा इसलिए हम माँग कर रहे हैं मैं अभी आपसे जनता की ओर से अपनी बात रख रहा हूँ ।
शहर के 70 वार्डो के विकास के लिए राशि , लाखेनगर से शराब दुकान हटाते हुए महादेव घाट तक सड़क गौरव पथ के रूप में चौड़ीकरण गरीबों को पट्टा देने की माँग , सम्पत्ति कर हाफ करने का विषय इनको पार्षद मृत्युंजय दुबे ने रखा मुख्यमंत्री ने हल्के फुल्के ढंग से उनसे कहा कि जब आपकी सरकार थी तो क्या कर रही थी तब मृत्युंजय दुबे ने कहा कि भाजपा के शासन में शहर का विकास हुआ वार्डों का भी विकास हुआ लेकिन अब यह 4 सालों से रुका हुआ है अब 6 महीना ही बचा है आप 70 वार्डों विकास के 1 – 1 करोड़ रुपए अनुदान दीजिए उस पर मुख्यमंत्री मुस्कुरा कर आगे बढ़ गए ।
मुख्यमंत्री और भाजपा पार्षदों के बीच चर्चा के समय नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे , उप नेता मनोज वर्मा , मृत्युंजय दुबे , सरिता वर्मा , चन्द्रपाल धनगर , सीमा कन्दोई , सरिता दुबे , सावित्री साहू उपस्थित रहे ।
