
Report manpreet singh
619 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आज पहचान हुई और 326 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
छत्तीसगढ़ में आज 6606 सैम्पलों की हुई जांच प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 9.37 प्रतिशत
- आज दिनांक की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 9.37 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 6606 सैंपलों की जांच में 619 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
प्रदेश में 27 जिला से कोरोना संक्रमित पाए गए
- प्रदेश में आज जिला सुकमा से 2, गौरेला- पेंड्रा – मरवाही से 4, बलरामपुर से 4, नारायणपुर से 5, बस्तर से 5, गरियाबंद से 6, बीजापुर से 6, जशपुर से 8, जांजगीर-चांपा से 8, दंतेवाड़ा से 13, बालोद से 16, महासमुंद सेय, सूरजपुर से 20, कोरबा से 21, कोरिया से 21, कोंडागांव से 23, कबीरधाम से 26, बेमेतरा से 26, कांकेर से 27, धमतरी से 31, बलौदाबाजार से 34, बिलासपुर से 35, रायगढ़ से 37, दुर्ग से 39, सरगुजा से 50, राजनांदगांव से 51, रायपुर से 83 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
