



Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी प्रशिक्षण संस्थान पंडरी रायपुर में “साइबर सिक्युरिटी” पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ दिनाँक 17.04.2023 को किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन नाबार्ड के डीजीएम श्रीमती शैली जमुआर एवं अपेक्स बैंक के डीजीएम व प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक श्री भूपेश चंद्रवंशी द्वारा दीप प्रज्वलित का किया गया। कोलकाता से आये डायरेक्टर साइबर सिक्युरिटी प्रेक्टिसेस व टीसीजी डिजिटल श्री अबीर अतार्थी एवं सर्टिफाइड इथिकल हैकर्स कोलकाता श्री सूरज दास द्वारा बैंकिग सेक्टर में साइबर सिक्युरिटी के विविध तकनीकी पहलुओं को इस प्रशिक्षण में बताया गया। प्रशिक्षण में अपेक्स बैंक के अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के सीईओ तथा कोआपरेटिव्ह बैंको के शाखा प्रबंधकों की उपस्थिति रही।
