
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अतीक के पांच बच्चे थे जिनमें एक मार दिया गया. “अतीक़ के दो बेटे जेल में बंद हैं और दो अन्य बेटों को सुरक्षा की दृष्टि से बाल गृह में रखा गया है. ये दोनों बच्चे नाबालिग और पढ़ने वाले हैं.”
उन्होंने कहा, इलाहाबाद के लोगों ने मुझे बताया कि यहां ये चर्चा है कि इन लड़कों को भी किसी न किसी बहाने मार दिया जाएगा.प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भारत का संविधान किसी को भी पकड़ कर मारने की इजाज़त नहीं देता है.
उन्होंने कहा कि अतीक़ अहमद 1989, 91 और 93 में निर्दलीय विधायक बने, 95 में समाजवादी पार्टी से विधायक बने और 14वीं लोकसभा में समाजवादी पार्टी के टिकट से फूलपुर से सांसद बने. प्रो. रामगोपाल ने कहा, “14वीं लोकसभा में मैं अपनी पार्टी के संसदीय दल का नेता था और अतीक़ अहमद चार साल तक साथ रहे. अब उन्हें गैंगस्टर और क्या क्या बना दिया गया. हां कभी कभी कुछ लोगों से घटनाएं हो जाती हैं.”
‘मीडिया ट्रायल की वजह से अतीक़ अहमद मारे गए. जब सुप्रीम कोर्ट से ये कहने के बाद भी कि पुलिस अभिरक्षा में हत्या हो सकती है, अतीक़ अहमद को राहत नहीं मिली तो लोग समझ गए कि चाहे जब मार दीजिए कुछ होने वाला है नहीं. जो मारने वाले हैं उनका कुछ बिगड़ने वाला नहीं है.’उन्होंने कहा कि ‘अभी ऐसे ऐसे लोग बड़े बड़े पदों पर बैठे हैं जिन्होंने बम फेंक कर दस दस पंद्रह पंद्रह लोगों को मरवा दिया. उन्हें कोई नहीं कहता कि वे गैंगस्टर हैं.’
उन्होंने सवाल खड़ा किया कि “कचहरी में पेश होने वाले किसी व्यक्ति को रात दस बजे मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया जाता है? उनके आने पर शहर में भारी पुलिस तैनात थी. उनके हाथ में हथकड़ी थी, जिसकी डोर पुलिस के हाथ में थी.”
उन्होंने आरोप लगाया गया कि ‘ये कोल्ड ब्लडेड मर्डर है. उनकी सुनियोजित तरीक़े से हत्या की गई है.’ पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ अहमद की शनिवार रात पुलिस की मौजूदगी में तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ये हत्या उस वक्त हुई जब पुलिस दोनों भाइयों को मेडिकल चेक-अप के लिए काल्विन अस्पताल ले जा रही थी.
