
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक़ अहमद और उनके भाई अशरफ़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अतीक़ अहमद और अशरफ़ पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में जेल में बंद थे और राजू पाल हत्या मामले में गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया गया था.
अतीक़ अहमद के बेटे असद का दो दिन पहले ही यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने झांसी में कथित एनकाउंटर किया था. असद के साथ गुलाम नाम के एक अन्य कथित शूटर की मौत भी इस एनकाउंटर में हुई थी. शनिवार को ही असद और ग़ुलाम का अंतिम संस्कार किया गया है.
अतीक़ और अशरफ़ की हत्या किन परिस्थितियों में हुई है इसे लेकर अभी यूपी पुलिस का कोई बयान नहीं आया है. रिपोर्टों के मुताबिक उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया था.
