



Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मुख्यालय जगदलपुर में पहुचे अपेक्स बैंक के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ शासन श्री बैजनाथ चन्द्राकार। जगदलपुर बैंक के अध्यक्ष श्री शंकर ध्रुवा एवं सीईओ श्री एस.के.जोशी ने गरिमामय समारोह आयोजित कर स्वागत किये। बैठक में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर की वित्तीय स्थित तथा छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा सहकारिता विभाग के माध्यम से किसानों के हितों पर किये जा रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा किया गया। इन अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी, लेखा अधिकारी श्री प्रभाकर कांत यादव, जगदलपुर बैंक के अतिरिक्त प्रबंधक ए रजा, विपणन अधिकारी ए सी जोशी, श्री एस के मथरानी, श्री मनोज सिंह, श्री सूर्यवशी एवं शाखा प्रबंधकगण उपस्थित रहे।
