
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का दर्जा अब राष्ट्रीय पार्टी का नहीं रहा, जबकि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल हो गया है.
सोमवार को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टियों की एक नई सूची जारी की है जिसमें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (सीपीआई) और ममता की टीएमसी को भी इस सूची से बाहर कर दिया गया है.
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को नगालैंड की स्टेट पार्टी का दर्जा मिला है. जबकि त्रिपुरा में स्टेट पार्टी के तौर पर हाल ही में बनी टिपरा मोथा को जगह मिली है. वॉइस ऑफ़ पीपुल पार्टी का मेघालय में स्टेट पार्टी होने का दर्जा भी छिन गया है.
बीआरएस का आंध्र प्रदेश की स्टेट पार्टी का दर्जा भी ख़त्म कर दिया गया है l हाल ही में के. चंद्रशेखर राव की टीआरस का नाम परिवर्तन कर बीआरएस बनाया गया था.इसके अलावा उत्तर प्रदेश में आरएलडी का स्टेट पार्टी का दर्जा चला गया है. पश्चिम बंगाल में आरएसपी (रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी) का भी स्टेट पार्टी का दर्जा ख़त्म कर दिया गया है.
