
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बड़ी वृद्धि हुई है. पिछले 24 घंटे में देशभर में 5 हज़ार 335 नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं. अब देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 25 हज़ार 587 तक पहुंच गए हैं.इससे पहले बुधवार को देशभर में कोरोना के 4,435 मामले आए थे, जो पिछले साल 25 सितंबर के बाद से सबसे ज़्यादा थे.कुल एक्टिव मामलों में सबसे ज़्यादा (8,229) केरल में है. इसके बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है जहाँ कोरोना के 3,874 मरीज़ इलाज करवा रहे हैं.आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते एक दिन में कोरोना से 6 लोगों की मौत भी हुई है. इस दौरान कुल 2,826 कोरोना मरीज़ स्वस्थ हुए हैं.
