


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान के किंग जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में वार्ता हुई. भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने इस मुलाक़ात की जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.
विनय क्वात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और किंग वांगचुक के बीच व्यापक रूप से कई मुद्दों पर बात हुई. विनय क्वात्रा ने कहा, ”आर्थिक मुद्दों पर विस्तार से बात हुई. भूटान में आर्थिक सुधार और कई परियोजनाओं पर बात हुई. इसके अलावा ट्रेड और कनेक्टिविटी पर भी बात हुई. इसमें रेल, एयर और डिज़िटल संपर्क पर भी बात हुई. इसके अलावा ऊर्जा सहयोग पर भी बात हुई.”
डोकलाम ट्राई-जंक्शन पर भूटान के प्रधानमंत्री लोटे छृंग की कुछ टिप्पणियों को कई लोगों ने भूटान और चीन साथ मित्रता के रूप में देखा लेकिन भूटान ने कहा कि सीमा विवाद पर उसके रुख़ में कोई बदलाव नहीं आया है. हाल के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत और भूटान एक दूसरे से साथ कई मोर्चों पर मिलकर काम कर रहे हैं, इनमें सुरक्षा भी शामिल है. उन्होंने का कि डोकलाम ट्राई-जंक्शन पर भारत ने फिर से अपना पक्ष सामने रखा है.
दिल्ली हवाईअड्डे पर किंग वांगचुक का स्वागत विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा किया गया, जो नई दिल्ली की यात्रा के महत्व को दर्शाता है. जयशंकर ने सोमवार शाम को उनसे मुलाक़ात के बाद दोनों देशों के बीच साझेदारी को मज़बूत करने के लिए किंग के दृष्टिकोण की प्रशंसा की थी.
2017 में डोकलाम ट्राई-जंक्शन पर गतिरोध शुरू हुआ जब चीन ने उस क्षेत्र में एक सड़क का विस्तार करने की कोशिश की जिसे भूटान ने अपना होने का दावा किया था. भारत ने निर्माण का कड़ा विरोध किया था क्योंकि इससे उसके समग्र सुरक्षा हितों पर असर पड़ता. कई दौर की बातचीत के बाद भारत-चीन के आमने-सामने का हल निकाला गया.
अक्टूबर 2021 में, भूटान और चीन ने अपने बढ़ते सीमा विवाद को हल करने के लिए बातचीत में तेजी लाने के लिए “तीन-चरणीय रोडमैप” पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. भूटान चीन के साथ 400 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा साझा करता है और दोनों देशों ने विवाद को हल करने के लिए सीमा वार्ता के 24 से अधिक दौर आयोजित किए हैं.
