
Report manpreet singh
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों के ठीक पहले बहुजन समाज पार्टी चीफ मायावती ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है. मायावती ने कहा कि बार-बार धोखा खाने के बाद लोगों को लगने लगा है कि समाजवादी पार्टी के लिए बीजेपी को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है.
उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के बीएसपी जरूरी है. बीएसपी चीफ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वो दलितों के बीच चलाए जा रहे इस प्रोपैगेंडा से सावधान रहें की उनके बीच बीएसपी का आधार कमजोर हो रहा है.मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी में विरोधी पार्टियां लगातार ये प्रोपैगेंडा कर रही हैं कि बीएसपी का जनाधार कमजोर हो रहा है.लेकिन बीएसपी ने शहरी निकायों के चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया है
