

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक 3 से 5 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक दौरे पर l उनके साथ विदेश और विदेश व्यापार मंत्री डॉ. टांडी दोरजी और भूटान की शाही सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी आएंगे. अपनी यात्रा के दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.
इस बात की जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है. भूटान के प्रधानमंत्री लोटे छृंग ने अपने हालिया इंटरव्यू पर स्पष्टीकरण दिया है कि डोकलाम को लेकर भूटान के रुख़ में कोई परिवर्तन नहीं आया है. पीएम ने वहाँ अख़बार ‘द भूटनीज को इंटरव्यू दिया है. इससे पहले उन्होंने बेल्जियम के अख़बार ‘ला लेब्रे’ को दिए इंटरव्यू में जो कुछ कहा था, उससे भारत की टेंशन बढ़ सकती है.
2020 में ऐसी कई रिपोर्ट्स आई थीं, जिनमें बताया गया था कि भूटान के बॉर्डर के भीतर चीन गाँव बना रहा है. लेकिन ‘ला लेब्रे’ को दिए इंटरव्यू में लोटे छृंग ने कहा है कि चीन ने जो गाँव बनाए हैं, वे भूटान के भीतर नहीं हैं. भूटान के प्रधानमंत्री ने हाल ही में बेल्जियम का दौरा किया था और उन्होंने वहीं यह इंटरव्यू दिया था.
फ्रेंच भाषा के अख़बार ‘ला लेब्रे’ को दिए इंटरव्यू में भूटानी प्रधानमंत्री ने कहा था, हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है. यह एक अंतरराष्ट्रीय सीमा है और मुझे पता है कि हमारा हिस्सा कहाँ तक है. भूटान में चीनी निर्माण को लेकर मीडिया में कई तरह की बातें कही जा रही हैं. हमें इससे कोई मतलब नहीं है क्योंकि यह भूटान में नहीं है l.
