
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों का शनिवार को तत्काल प्रभाव से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 91.5 रुपए घटाने का एलान l दाम में ताज़ा कमी के बाद, दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत 2,028 रुपए होगी. हालांकि इन कंपनियों ने एक मार्च को कमर्शियल सिलेंडरों की क़ीमतों में 350.5 रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की थी.वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई कमी नहीं की गई है.लेकिन इन सिलेंडरों की क़ीमत एक मार्च को 50 रुपए और एक जनवरी को 25 रुपए बढ़ाए गए थे.
