


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अमेरिका के दक्षिणी राज्य अरकंसास में शुक्रवार को आए विनाशकारी बवंडर से भारी नुक़सान l नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार इस बवंडर की चपेट में लगभग 2.8 करोड़ लोग आए हैं. उन्होंने हालात को ‘बहुत गंभीर’ बताया है. इस बवंडर की चपेट में आने वाले इलाक़ों में उत्तर पूर्वी इलियानॉय, उत्तर पश्चिमी इंडियाना, दक्षिणी विस्कोन्सिन और मिशिगन झील के इलाक़े प्रमुख हैं.
प्रभावित इलाक़ों में 110 किलोमीटर से अधिक गति से हवा और बड़े-बड़े ओले गिरने का ख़तरा बताया गया था. इस बवंडर से अरकंसास में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है. अनुमान है कि राज्य के 93 हज़ार लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए हैं.
अरकंसास का सबसे बड़ा शहर लिटिल रॉक इस बवंडर से काफ़ी प्रभावित हुआ है.वहां के मेयर फ्रैंक स्कॉट जूनियर ने ट्विटर पर लिखा, “इस समय, हम 24 लोगों के बारे में जानते हैं, जिन्हें लिटिल रॉक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हमें अब तक लिटिल रॉक में हुई किसी भी मौत की जानकारी नहीं है.”उन्होंने बताया कि इस बवंडर से संपत्ति को भारी नुक़सान पहुंचा है.
राज्य में कई जगहों पर पेड़ों के गिरने से सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है. कई लोगों के घर बार उजड़ गए हैं. वहीं लिटिल रॉक के उत्तरपूर्व में लगभग 170 किमी की दूरी पर स्थित वाईन शहर भी बवंडर की चपेट में आया है.
अरकंसास की गवर्नर सारा सैंडर्स ने ट्विटर पर लिखा, “मैं नई जानकारी और राज्य के संसाधनों के सही इस्तेमाल के लिए निर्देश देने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हूं. कृपया स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें.”
