
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : कलश यात्रा में आकर्षक झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र
कलश यात्रा को भव्य बनाने किया जा रहा समितियों का गठन
श्री मारूति महायज्ञ आयोजन समिति की बैठक में हुई विभिन्न पहलूओं पर चर्चा
महासमुंद। श्री मारुती महायज्ञ आयोजन समिति महासमुंद के तत्वावधान में आगामी 6 अप्रैल को श्री हनुमान जी के जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में भगवान श्रीराम व हनुमान जी की आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। वहीं दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा शौर्य प्रदर्शन किया जाएगा। कलश यात्रा को सफल बनाने समितियों का गठन भी किया जा रहा है।
सोमवार की शाम दादाबाड़ा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की उपस्थिति में श्री मारुती महायज्ञ आयोजन समिति महासमुंद की बैठक हुई। जिसमें उपस्थितजनों ने आयोजन को लेकर अपने विचार रखे। कलश यात्रा को सफल बनाने शहर के साथ ही आसपास के गांवों में वृहद रूप से प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि कलश जल यात्रा में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए शहर के वार्डों व गांवों में आमंत्रण दिया जा रहा है। कलश यात्रा में भगवान श्रीराम, हनुमान जी व भगवान शिव जी की आकर्षक झांकी रहेगी। इस दौरान जहां धुमाल एवं ज़बरदस्त लाइट डेकोरेशन रहेगा वहीं राउत नाचा की झलक भी श्रद्धालुओं को देखने मिलेगी। श्री मारुती महायज्ञ के समापन के दिन विश्राम यात्रा निकाली जाएगी। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने इस आयोजन में लोगों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आव्हान किया। बैठक में प्रमुख रूप से संजय शर्मा, बाबूलाल साहू, दिलीप जैन, राजेश नायक, चंद्रहास चंद्राकर, मूलचंद लड्ढा, वीरेंद्र चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर, प्रमोद तिवारी, चमन चंद्राकर, पारस चोपड़ा, अजय थवाईत, अजय कुमार विश्वास, समीर चौधरी, रेखराज शर्मा, विष्णु चंद्राकर, राजू यादव, राजेश नायक, हितेंद्र तिवारी, आर सागर, कुबेर गिरी गोस्वामी, सुरेंद्र मानिकपुरी, टेकराम सेन, योगेश चंद्राकर, आनंद साहू, बंटी सिंग, डीआर साहू, कमलेश ध्रुव, मगन चंद्राकर, मोहनलाल सोनी, मंगलू ढीमर, मृत्युंजय बोस, विपिन बिहारी महंती, गौरव जानी चंद्राकर, भरत ठाकुर, नरेन्द्र चंद्राकर, अखिलेश लूनिया, अग्रज शर्मा, विक्रम ठाकुर, कामिनी चंद्राकर, जागेश्वर चंद्राकर, महेंद्र सिका, अनुपम त्रिपाठी, गिरीश कुमार बोस, हुलासगिरी गोस्वामी, अजय कुमार विश्वास, निरंजना शर्मा, तारिणी चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, राजश्री ठाकुर, किरण चंद्राकर, ईश्वर सिन्हा, विजय बघेल, रवि चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर, भाव सिंह नेताम, रामगोपाल तिवारी, बलराम ध्रुव आदि मौजूद रहे।
0000000000000000000000
