

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने रविवार को अब तक के सबसे बड़े लाॅन्च व्हीकल मार्क-III (LVM-3)/वनवेब इंडिया-2, की लाॅन्चिंग करते हुए इसके साथ 36 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा है. आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 43.5 मीटर लंबे इस राॅकेट ने सुबह ठीक नौ बजे उड़ान भरी.
यह राॅकेट अपने साथ कुल 5,805 किलोग्राम के 36 उपग्रह लेकर 450 किलोमीटर दूर स्थित पृथ्वी की निचली कक्षा में लेकर गया.LVM-3 की यह दूसरी व्यावसायिक लाॅन्चिंग है. रविवार की लाॅन्चिंग में अंतरिक्ष में भेजे गए उपग्रह ब्रिटेन की संस्था वनवेब ग्रुप कंपनी के हैं.इसरो ने इस कंपनी से 72 उपग्रहों को लाॅन्च करने का एक समझौता किया था.
