Report vishnu sharma

Raipur chhattisgarh VISHESH मनुष्य की संख्या जितनी बढ़ती जा रही है उतना ही छल( पशुता) बढ़ता जा रहा है ना…?
पहले अनपढ़ लोग थे तब गाय का भी घर बनाते थे… अब हम पड़े लिखे आधुनिक हो चुके तो कुत्ते को अपने घर में लाते है पर गाय सड़को पर घूम रही, पहले हम सामाजिक थे पापड़ बड़ी अचार मिलकर मौहल्ले भर के लोग बनाते थे अब सब अकेले जाकर मॉल से खरीदकर लाकर इठलाते है.. एक साइकिल में तीन दोस्त बैठ जाते थे तब भी इतराते पीछे बैठकर डबल पैदल मारते थे..अब कार बाइक लेकर अकेले ही एक होड़ की अंधी दौड़ में दिशाहीन भागे जा रहे है।
हम हंस अवश्य रहे परंतु खुश है या नही पता नही।
प्लास्टिक हंसी के युग में किसी की हंसी उसकी खुशी का पैमाना नहीं मान सकते। किसी चुटकुले पर हंस तो सकते है पर खुश तो किसी बिछड़े हुवे मित्र, शिक्षक, संबंधी या साथी के मिलने पर ही होते है।
हंसी ठिठौली से भी आ सकती है परंतु खुशी एक आत्मिक अनुभूति है।
आज समाज हंसी (लाफ) व खुशी(हैप्पी) को एक ही समझ बैठा है जो सबसे बड़ी विडम्बना है।
