30 लाख लेकर दिया एक संदूक, कहा- इसमें सोने के बिस्किट हैं, जब महिला सरपंच ने खोलकर देखा तो निकले लोहे के टुकड़े

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : ठगों ने रानी विक्टोरिया की आकृति वाला एक बिस्किट दिखा रचा ठगी का जाल

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगों ने जीता था महिला का विश्वास

जशपुर. जिले में एक रिटायर्ड शिक्षिका ठगी का शिकार हो गई। कुछ महिने पहले आरोपियों ने महिला के परिवार को भरोसे में लेकर 30 लाख रुपए ले लिए। बदले में सोने के बिस्किट से भरा संदूक देने की बात कही। अब जब महिला ने आरोपियों द्वारा दिए संदूक को देखा तो खुद के साथ हुई इस वारदात का पता चला। संदूक में से सोने के बिस्किट की जगह लोहे की सिल्लियां निकलीं। महिला वर्तमान में सरपंच है। घर में टावर लगाने के नाम आरोपियों ने परिवार का भरोसा जीता और घटना को अंजाम दिया। 

बगीचा विकास खण्ड के पिरई पंचायत में रहने वाली मैरी तिग्गा के साथ ठगी हुई। मैरी अब गांव की सरपंच बन चुकी हैं। बगीचा थाना प्रभारी एसआर भगत ने बताया कि ग्राम पंचायत पीरई में कुछ लोग अपने आपको बिलासपुर निवासी बताकर पहुंचे थे। अक्टूबर में आए इन लोगों ने गांव में टावर लगाने का दावा किया। आरोपियों ने महिला से खुद को इंडेक्स कंपनी का कर्मचारी बताया। जान पहचान गहरी हो जाने के बाद वो अपने साथ एक भिखारी को लेकर आए। महिला को बताया कि भिखारी के पास प्राचीन सोने के बिस्किट हैं। जिसकी कीमत बाजार में 35 लाख रुपए हैं। आरोपियों ने बड़ी सफाई से नकली बिस्किट दिए और रुपए लेकर चले गए। आरोपियों ने वादा किया कि रुपए लौटाकर वो सोना ले जाएंगे। 

ऐसे हुआ ठगी का खुलासा 

पैसे लेकर वापस चले जाने के कुछ दिनों बाद तक आरोपी शिक्षिका से फोन के माध्यम से संपर्क में थे। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही आरोपियों ने शिक्षिका से संपर्क करना बंद कर दिया। तीन से चार माह तक जब आरोपियों से शिक्षिका का कोई संपर्क नहीं हो पाया तो शिक्षिका को उन पर संदेह होने लगा। इसी वजह से महिला ने संदूक खोलकर देखी। जिसमें लोहे का बिस्किट बंद थे। शिक्षिका को सबसे पहले आरोपियों ने एक सोने की बिस्किट दिखाया था उस बिस्किट के उपर में रानी विक्टोरिया की आकृति थी। यह बिस्किट संदूक में रहने का नाटक कर इसे आरोपियों ने अपने ही पास रख लिया था। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MATS UNIVERSITY

ADMISSION OPEN


This will close in 20 seconds