स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डाइट में लें विटामिन ई का करे प्रयोग

Read Time:2 Minute, 34 Second

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : स्किन अगर डल हो गई है या स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो गई हैं, तो इसकी वजह विटामिन ई की कमी हो सकती है। विटामिन ई की कमी होने से आपको हेयर फॉल की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपको उन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, जिनसे आपकी बॉडी में विटामिन ई की कमी दूर हो सके। विटामिन ई की कमी से सिर्फ स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स ही नहीं होती बल्कि इसकी कमी से मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी महसूस होना आदि की समस्या हो सकती है। आइए, जानते हैं कि किन चीजों को खाने से विटामिन ई की कमी दूर होती है।

जैतून (ऑलिव)

ऑलिव विटामिन ई का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। आप जैतून को खाने की बजाय इसके तेल में कुकिंग कर सकते हैं। वेट कंट्रोल करने के लिए भी जैतून का तेल इस्तेमाल किया जाता है।

पपीता

पेट खराब होने या फिर वेट लॉस के लिए पपीते का इस्तेमाल किया जाता है। पपीते में कई मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं। साथ ही विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए पपीते का सेवन किया जाता है।

एवोकाडो

एवोकाडो बहुत से लोगों को पसंद नहीं होता लेकिन अगर आप बॉडी में विटामिन ई की कमी नहीं होने देना चाहते, तो आपको एवोकाडो को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। एवोकाडो आपकी स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स को ठीक करने में काफी मदद करता है।

मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है। साथ ही यह विटामिन ई का सबसे अच्छा सोर्स भी है। आपको मूंगफली को सर्दियों के मौसम में डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। 

ब्रोकली

ब्रोकली का इस्तेमाल सलाद के रूप में करना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। आपको अगर सलाद में ब्रोकली का सेवन अच्छा नहीं लगता, तो आप ब्रोकली को रोस्ट करके भी खा सकते हैं।

About Post Author

Manpreet singh

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %