Report manpreet singh





Raipur chhattisgarh VISHESH नगर निगम की सामान्य सभा में महापौर एजाज ढेबर ने आज 2023 – 2024 का बजट प्रस्तुत किया । भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने बजट को हवा हवाई और विकास से कोसों दूर झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि महापौर के बजट अभीभाषण में स्मार्ट सिटी से हो रहे विकास कार्यों का बखान और अमृत मिशन जल योजना के अलावा कुछ नही था । बस महापौर के गोबर से बने बजट ब्रीफकेस का ही प्रदर्शन रहा जबकि यह ब्रीफकेस विकास योजनाओं से ख़ाली था जो की सदन के पटल में रखा गया ।
रायपुर शहर की 70 वार्डों की जनता को ना टैक्स में कोई राहत दी गई औऱ ना ही वार्डों के विकास के लिए किसी स्पष्ट राशि का प्रावधान रखा गया । तात्यापारा से शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण इस वर्ष भी असम्भव लगता है , जिस सड़क निर्माण में 80 करोड़ रुपए लगने हों वहाँ 10 करोड़ का प्रावधान रखना जनता के साथ छल है धोखा है । महापौर के बजट अभिभाषण पर भाजपा पार्षदों ने अपना पक्ष रखते हुए मतदान में बजट को नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में ख़ारिज कर दिया ।
