
तिहाड़ जेल प्रशासन ने एक बयान जारी कर आम आदमी पार्टी के आरोपों को ख़ारिज किया है.
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि उन्हें आशंका है कि जेल में मनीष सिसोदिया को नुक़सान पहुंचाया जा सकता वहीं आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद मनीष सिसोदिया को खूंख़ार अपराधियों के बीच रखा गया है और उनकी जान को ख़तरा हो सकता है.
संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार देश के मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रही है बल्कि सिर्फ़ विपक्ष को निशाना बनाने का काम कर रही है. संजय सिंह ने कहा, “गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों के पास सीबीआई को भेजा जा रहा है. लालू यादव जी से सीबीआई से पूछताछ कर रही है. लेकिन भाजपा के विधायक के घर आठ करोड़ रुपये मिले, वहां न सीबीआई गई और ना ही ईडी गई.”
संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री को अगले संसद सत्र में ऐसा क़ानून लाना चाहिए जो ईडी और सीबीआई को मुर्दों से भी पूछताछ करने का अधिकार दे. संजय सिंह ने कहा, “अगर मुर्दे न बताएं तो यमराज के पास जाकर पूछताछ की जाएगी. आपने इस देश का मज़ाक बना दिया है.”
मनीष सिसोदिया पर ख़तरे की आशंका ज़ाहिर करते हुए संजय सिंह ने कहा, “जानकारी मिली है कि मनीष सिसौदिया को देश के सबसे खूंखार अपराधियों के सेल में रखा गया है. इसमें जेल प्रशासन के लोगों को हम आगाह करना चाहता है कि भाजपा के हथकंडे में न फंसों, कोई घटना हो गई तो जवाब तुम्हें भी देना पड़ेगा.”
तिहाड़ जेल संवेदनशील जेल है. कई बड़ी घटनाएं जेल के अंदर हो चुकी हैं. हत्या की घटना भी जेल के भीतर हो चुकी है. हम सबकी चिंता है कि अदालत के आदेश के बावजूद मनीष सिसोदिया को विपसना सेल में न रखकर खूंखार अपराधियों के बीच रखा गया है.”
संजय सिंह ने कहा, “दो प्रतिशत शिक्षा का बजट है, दो प्रतिशत ही स्वास्थ्य का बजट है. आपने शिक्षा और स्वास्थ्य का बजट कम कर दिया है. आपका पूरा दिमाग़ विपक्ष के लोगों की गर्दन दबाने पर हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य या किसानों के मुद्दे पर आपका कोई ध्यान नहीं है.”
