
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.03.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत शक्ति नगर पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा उदयन बेहार द्वारा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम किशन बघेल निवासी खम्हारडीह रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी किशन बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 02 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 100/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट
