




Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, सहकारिता मंत्री डा0प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में दिनांक 06.03.2023 को सहकारिता विभाग की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक का जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर के सभागार में आयोजित हुआ। बैठक में सचिव सहकारिता श्री हिम शिखर गुप्ता एवं श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ मौजूद रहे।
बैठक में छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों की कुल 325 शाखाएं है. जिसमें 145 एटीएम संचालित है। बैठक मे 31 मार्च 2023 तक 115 नवीन एटीएम लगाये जाने की जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि अब तक 42 एटीएम की स्थापना किया जा चूका है एवं शेष 73 एटीएम 30 अप्रेल तक लगाये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही नवीन 725 सहकारी समितियों में माइको एटीएम 30 अप्रेल तक लगाये जाने के निर्देश दिये गये। छत्तीसगढ़ में 2058 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां हैं, जिसमें से 1333 समितियों में माइको एटीएम प्रदाय किया गया था। शेष 725 सहकारी समितियों में 30 अप्रेल तक माइको एटीएम लगाया जाने का निर्देश है। नाबार्ड सहायता अंतर्गत आरआईडीएफ योजना से 725 गोदाम निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए राशि रूपये 73.53 करोड़ विभिन्न निर्माण एजेंसियों को प्रदाय किया जा चूका है। जिलेवार समीक्षा में पाया गया कि 662 गोदाम निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। बैठक में सभी जिला उप पंजीयकों को इन गोदामों का 30 जून 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। रायपुर व अंबिकापुर संभाग एवं मुंगेली जिले में गोदाम निर्माण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया गया।
सभी संयुक्त पंजीयक को इन निर्माणाधीन गोदामों का भौतिक सत्यापन कराते हुए प्रति सप्ताह रिपोटिंग करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 725 गोदाम का निर्माण समयसीमा में पूर्ण किया जायें। बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के सीईओ को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक माह में एक बार संचालक मंडल की बैठक आयोजित किया जायें। बैठक में 2058 पैक्स कम्प्युटराईजेशन की समीक्षा किया गया। समिति स्तर पर कम्प्युटराइजेशन योजना के कियान्वयन की तैयारी की समीक्षा में पाया कि 2028 सोसाइटियों का चयन पैक्स कम्प्युटराइजेशन हेतु किया गया है। साथ ही नेशनल डेटाबेस के अनुरूप दस्तावेजों का संधारण किया जा चूका है।
बैठक में सभी संयुक्त पंजीयकों को कामन एकाउटिंग प्रणाली पर ट्रेनिंग तथा सतत मानिटरिंग करने कहा गया। इस हेतु समितियों के समस्त लेखा पत्रकों में दर्ज कर उनका 31.03.2023 तक मिलान सुनिश्चित किया जावे। बस्तर एवं सरगुजा संभाग में बैंकिंग विस्तार की समीक्षा की गई। बैठक में कोरिया तथा सूरजपुर जिले में आडिट की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया गया। बैठक में अंबिकापुर में महिला समिति के आफ लाईन पंजीयन करने पर संयुक्त पंजीयक अंबिकापुर संभाग तथा उप पंजीयक जिला अंबिकापुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया । सहकारी शक्कर कारखाना का संचालन, पेराई एवं गन्ना क्रय राशि भुगतान की समीक्षा किया गया। मंडी बोर्ड से पंडरिया एवं अंबिकापुर शक्कर कारखाना में गोदाम निर्माण तथा मोलासिस टैंक निर्माण की प्रगति की समीक्षा किया गया। साथ ही कोण्डागांव में मक्का प्रोसेसिंग यूनिट संयंत्र एवं कवर्धा में निर्माणाधीन ईथेनाल प्लाट की स्थिति का समीक्षा किया गया।
बैठक में अपर पंजीयक श्री हितेश दोशी, अपर पंजीयक श्री एच०के०नागदेव, उप सचिव सहकारिता श्री पी०एस०सर्पराज, संयुक्त पंजीयक श्री उमेश तिवारी, अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक श्री के0एन0कान्डे, व सभी संभाग के संयुक्त पंजीयक तथा जिलों के उप पंजीयक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के मुख्यकार्यपालन अधिकारीगण एवं सहकारी शक्कर कारखानों के प्रबंध संचालक तथा अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहें।
