Report manpreet singh






Raipur chhattisgarh VISHESH : भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने CSR मद से करबला तालाब सौंदर्यीकरण की स्वीकृति को भी नियम विरुद्ध बताया है कि तालाब से लगे हुए जिस कारपोरेट सेक्टर का बहुमंजिला ईमारत बन रहा हो उसी से सम्बंधित फर्म के द्वारा निर्माणाधीन बहुमंजिला ईमारत के पीछे सौंदर्यीकरण किया जाना जनहित नही हो सकता अब तो मौके पर जाकर देखने से स्पष्ट हो गया कि वहाँ पर तालाब को पाट कर पार्किंग औऱ चौड़ी सड़को के रूप में विकसित करने को सौंदर्यीकरण का नाम दिया जा रहा है ।
नगर निगम और जिला प्रशासन की भूमिका भी संदेह के दायरे में है कि वे तालाब को पटता देखने के बाद भी अब तक चुप है कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है दूसरी ओर यही नगर निगम शहर के अन्दर वार्डों में ऐसे कुओं को ढूंढ कर उन्हें फिर से अस्तित्व में लाने की बात कर रही है जो पट चुके हैं । पुराने कुओं को अस्तित्व में लाने की सोच का स्वागत है लेकिन दूसरी ओर चौबे कॉलोनी का प्राचीन करबला तालाब को 50 मीटर पाट कर तालाब के अस्तित्व को ही समाप्त करने के मामले में नगर निगम और महापौर परिषद की चुप्पी उनके कथनी और करनी को स्पष्ट करती है ।
भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने करबला तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन करने वाले क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय से भी प्रश्न किया है कि क्या उनके संज्ञान में तालाब पाटे जाने का विषय अब तक नही आया है वे भी अब तक चुप क्यों है उन्हें भी उक्त विषय पर अपना मत स्पष्ट करना चाहिए । गीता नगर – चौबे कॉलोनी , GE रोड से लगे लभगभ 500 भवनों मे रहने वाले परिवार का भूमिगत जलस्रोत करबला तालाब के पानी के कारण है जिससे उनका बोर रीचार्ज होता है गरमी मे भी नही सूखता , तालाब से लगे गरीब बस्तियों में रहनेवाले नागरिकों का निस्तारी का काम भी प्रतिदिन इसी तालाब से होता है । उक्त सम्बंध में कल दोपहर 12.30 बजे भाजपा पार्षद दल नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा ।
भाजपा पार्षद दल को स्थानीय नागरिकों से तालाब पाटने की शिकायत प्राप्त हुई थी । प्राचीन करबला तालाब जो कि चौबे कॉलोनी – गीता नगर क्षेत्र का एकमात्र तालाब है , जिसके कारण क्षेत्र का वॉटर रिचार्ज भी होता है । पूर्व में तालाब का सरोवर – धरोहर योजना के अंतर्गत तालाब के चारो ओर रिटर्निंग वॉल बनाते हुए आने जाने वालो के लिए पक्का पाथवे भी बनाकर सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया था । अब GE रोड अग्रवाल हॉस्पिटल के पास एक बहुमंजिला ईमारत भी बन रही है उसके ठीक पीछे तालाब क्षेत्र के अंदरूनी हिस्से को 30 मीटर अन्दर तक मुरम डाल कर पाट दिया गया है । यह जल संरक्षण और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला और सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उल्लंघन है । नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे औऱ भाजपा प्रवक्ता ने मौके से ही जोन कमिश्नर विनोद पाण्डे को फोन लगाकर पूछा कि तालाब पाटे जाने का विषय उनके संज्ञान में आया है कि नही जो भी एजेंसियां तालाब पाटने का काम कर उसके रकबे को कम करने का काम कर रही है उस पर तत्काल कार्यवाही की मांग की । जोन आयुक्त ने आश्वस्त किया की तालाब क्षेत्र नगर निगम के अंतर्गत आता है वे 1 – 2 दिन में जाँच कर रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त को प्रस्तुत करेंगे ।
भाजपा पार्षद दल सोमवार को 12 बजे नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे के नेतृत्व में करबला तालाब पाटे जाने के विषय में रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा ।
करबला तालाब का निरक्षण करने गए पार्षदों में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे , उपनेता मनोज वर्मा , प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे , दीपक जायसवाल , श्रीमती सरिता वर्मा ,भोला साहू , आशु चन्द्रवँशी , अमर बंसल रजयन्त ध्रुव,विभोर शुक्ला , शरद राठौर , सुशील जामुलकर , गुड्डा दिनेश तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.
