
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : होली का त्यौहार आने वाले 3 दिनों के बाद है । प्रमुख मार्गो से लेकर वार्डो के गली , मोहल्ले , कॉलोनी क्षेत्र में अमृत मिशन पाईप लाइन बिछाने के गढ्ढे अब भी खुले पड़े हैं । भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने नगर निगम आयुक्त से होली पूर्व सभी गढ्ढो को ठीक कराने की मांग करते हुए आशंका जाहिर की है कि होली में यह गढ्ढे जानलेवा साबित ना हो जाये ।
प्रवक्ता एवम पार्षद मृत्युंजय दुबे ने बताया कि जोन 5 राजकुमार कॉलेज के गेट के सामने , विवेकानंद आश्रम तिराहे , आजाद चौक , बूढ़ापारा गणेश मंदिर चौक के पास , नगर निगम महिला थाने के सामने , मोतीबाग चौक , बूढ़ेश्वर मन्दिर से पुलिस लाइन वाला मार्ग जहाँ भी देखो बेतरतीब ढंग से सड़कों की खुदाई कर बजरी डाल दिया गया है । हर रोज ही उसमे आम जनता गाड़ी चलाते समय गिरते हैं , होली का त्योहार आ गया है , सड़को की खुदाई बन्द कर उसे ठीक करना चाहिए इस पर नगर निगम आयुक्त और महापौर को गम्भीरता से ध्यान देते हुए शहर की गढ्ढो वाली समस्त सड़को को दुरुस्त कराना चाहिए ।
जिन सड़को में सार्वजनिक होलिका दहन होना है वहाँ पर्याप्त मात्रा में मुरम नही डाला जाता , जिससे सड़को में गढ्ढे हो जाते हैं इसलिए निगम आयुक्त को सड़को में पर्याप्त मात्रा में मुरम डलवाने की मॉनिटरिंग स्वयं करनी चाहिए ।
