

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को दूसरा दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब विरोधी है। तीन दिन चलने वाले अधिवेशन में आज मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किए। कुछ ही देर में सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। राहुल आखिरी दिन यानी रविवार को संबोधित करेंगे। उधर, खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।
देशवाशियों को एक संकल्प लेना है। सेवा, संघर्ष और बलिदान…सबसे पहले हिंदुस्तान।
गांधी जी ने आजादी के लिए किसानों और मजदूरों को झंडे के नीचे खड़ा किया। उन्होंने संविधान में भी बड़ा बदलाव किया। कांग्रेस जन आंदोलन के रूप में जनता के बीच आई। और यहीं से एक आंदोलन शुरु हुआ।
75 साल में आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से जूझ रहा है
गांधी ने छुआ-छूत के विरोध में पूरे देशभर में प्रचार किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, सरकार ऐसी बने की हर वर्ग को लगना चाहिए की सरकार मेरी है, आज हमें यह कहने में गर्व हो रहा है कि, राहुल गांधी ने जो वादा किया था वह पूरा हुआ है।
