
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से मनोनीत 10 पार्षद मेयर या डिप्टी मेयर के चुनाव में वोट नहीं दे सकते.सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की ओर ये दायर की गई याचिका को मंजूरी दी और आदेश दिया है कि एक बार मेयर का चुनाव हो जाने पर चुनी हुई मेयर ही उप- मेयर के चुनाव की अध्यक्षता करेंगी.
चीफ़ जस्टिस डी.वाई चंद्रचूड़ की बेंच ने ये फ़ैसला दिया है.
बीते लंबे वक्त से स्थायी समिति में एलजी की ओर से मनोनीत निगम पार्षदों के वोट डालने की बात को लेकर बीजेपी पार्षदों और आप पार्षदों के बीच तकरार जारी थी.
इस पर हंगामे की वजह से छह जनवरी, 24 जनवरी और छह फ़रवरी को मेयर पद का चुनाव कराने के लिए सदन की बैठक बुलाई गई थी, जिसे हंगामे की वजह से पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने स्थगित कर दिया था.
इसके बाद दिल्ली मेयर को लेकर आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया था.
