
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : आज उत्तर विधानसभा के विधायक एवम छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा के देवेंद्र नगर कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मोर आवास मोर अधिकार को लेकर दफ्तर में प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा के तमाम बड़े पदाधिकारियों ने उत्तर विधानसभा के विधायक एवम प्रदेश के मुखिया को आवास के नाम पर घेरा पर विधायक कार्यालय में पुलिस प्रशासन पहले ही तैनात कर दी गई थी जिसके कारण प्रदर्शन नियंत्रण पर थी एक ओर भाजपा के कार्यकर्ता बैरिकेट तोड़कर प्रदर्शन करते रहे दूसरी ओर विधायक जुनेजा के कार्यालय पर कड़कते धूप पर विधायक शुभचिंतकों ने छाछ के लंगर खोल कर प्रदर्शनकारियों को अपनी ओर रिझाकर आंदोलन मंद कर दिया भाजपा का प्रदर्शन पूरी तरह से नाकाम साबित होती दिखी इस आंदोलन में भाजपा के शहर के पदाधिकारी, पूर्व सरकार के निगम मंडलों के अध्यक्ष , सदस्यगण व भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
