
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीअत-उलमा-ए-हिंद के 34वें आम अधिवेशन में मौलाना अरशद मदनी के बयान पर खासा विवाद खड़ा हो गया. रविवार को सम्मेलन के आखिरी दिन उन्होंने सभी धर्मों के गुरुओं और संतों के समागम सत्र में मनु-आदम और ओम-अल्लाह की आपस में तुलना कर दी.
लेकिन वहां मौजूद जैन मुनि आचार्य लोकेश मुनि ने इसका विरोध किया. जैन मुनि ने कहा, “जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर हुए, उससे पहले 23वें भगवान पार्श्वनाथ थे. नेमिनाथ योगीराज कृष्ण के चचेरे भाई थे, किंतु याद रखिए इससे पहले भगवान ऋषभदेव पहले तीर्थंकर थे, जिनके पुत्र भरत के नाम पर इस भारत देश का नाम पड़ा है.”
उन्होंने अरशद मदनी के बयान पर कहा, “आप ऐसे नहीं मिटा सकते. आपने जो बात कही है मैं उससे सहमत नहीं हूं और मेरे साथ सर्वधर्म के संत भी सहमत नहीं हैं. हम केवल सहमत हैं कि हम मिलजुलकर रहें, प्यार से रहें, मोहब्बत से रहें.”
”मेरे सारे सर्वधर्म के लोग कोई इससे सहमत नहीं है. आपस में मिल जुलकर रहें. प्यार से रहें… इसके अलावा ये जो कहानी अल्लाह.. मनु और उसकी औलाद ये सब बेकार की बातें हैं.” यह कहकर वो मंच छोड़कर चले गए.
इससे पहले शनिवार को जमीअत-उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष महमूद मदनी ने कहा था कि इस्लाम भारत में सबसे पुराना धर्म है. यह भूमि मुसलमानों की पहली मातृभूमि है. यह कहना सरासर गलत है कि इस्लाम ऐसे धर्म है जो भारत में बाहर से आया है.
