आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री साधू धर्मसोत को गिरफ्तार किया

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया उन्हें गिरफ्तार कर विजिलेंस के दफ्तर में लाया गया। उनके खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 4 दर्ज की गई है। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री साधू धर्मसोत के खिलाफ जांच कर रही थी। इस मामले को लेकर उन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार कल मोहाली कोर्ट में धर्मसोत को पेश किया जाएगा आपको बता दें पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर रिश्वत लेने का भी आरोप लगा था जिसके बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। उन पर खैर के पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने में सहित अधिकारियों के तबादले और एन.ओ.सी. में धांधली के भी आरोप हैं।

इस मामले में डीएफओ मोहाली गुरमनप्रीत सिंह और ठेकेदार हरमोहिंदर सिंह उर्फ हमी एक कालोनाइजर से रिश्वत मांग रहे थे। कालोनाइजर दविंदर सिंह संधू की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया है कि उनकी सांठगांठ नेताओं और अफसरों के साथ भी है। इस पूरे मामले के खुलासे के बाद एक और एफआईआर 6 जून, 2022 को दर्ज की गई। इस मामले में धर्मसोत के अलावा आईएफएस अधिकारी अमित चौहान, डीएफओ गुरमनप्रीत सिंह, वन गार्ड दिलप्रीत सिंह और संगत सिंह गिलजियां, धर्मसोत के ओएसडी चमकौर सिंह, कंवलजीत सिंह खन्ना शहर, एसएस गिलजियां के पीए कुलविंदर सिंह शेरगिल और सचिन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान हरमोहिंदर सिंह उर्फ हमी ने बताया कि साल 2017 से वह वन विभाग के अधिकारियों, नेताओं और उनके सहायकों को दी रिश्वत का लेखा-जोखा रखने के लिए एक हस्त लिखित डायरी रखता था। वह डायरी उसके स्थान से बरामद की गई थी। डायरी से आरोपियों के तौर-तरीकों का खुलासा हुआ और इसके आधार पर उनको गिरफ्तार किया गया।

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि 1 मार्च 2016 से 21 मार्च 2022 तक पूर्व मंत्री व उन के परिवार की आमदन 2, 37, 12, 594.48 रुपए थी जबकि खर्चा 8, 76, 30, 888.86 रुपए थे। जोकि 6,39,18, 292.39 रुपए अधिक थी। आरोपित साधू सिंह की आमदन सोत्रों से 269 अधिक थी। ध्यान रहे कि खैर के पेड़ की कटाई के लिए परमिट जारी करने के मामले में साधू सिंह को पिछले साल गिरफ्तार किया था। साधू सिंह धर्मसोत पर आरोप है कि पेड़ों की कटाई के लिए परमिट जारी करने में अनियमितताओं सहित अधिकारियों के तबादले, खरीदारी और एनओसी में धांधली करते थे। ब्यूरो ने मंत्री के आरोपित के मीडिया सलाहकार कमलप्रीत सिंह कमल और चमकौर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। एफआईआर में चन्नी सरकार में वन मंत्री रहे संगत सिंह गिलजियां का नाम भी शामिल किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *