राजधानी रायपुर के एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अलग – अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालन करने वाले कुल 09 सटोरिये गिरफ्तार

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।जिसके तारतम्य में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अलग – अलग थाना क्षेत्रों में सट्टा संचालन करने वाले कुल 09 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 18,250/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त किया जाकर सटोरियों के विरूद्ध संबंधित थानों में कार्यवाही की गई। सटोरियों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। माह जनवरी 2023 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा सटोरियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए कुल 53 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,09,882/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त कर कार्यवाही किया जा चुका है।

गिरफ्तार सटोरियों के नाम

01. मिस्कीन अली पिता अशद अली उम्र 35 साल निवासी टेकारी रोड दलदल सिवनी ईरानी डेरा।

02. सहदेव टांडी पिता पार्थो टांडी उम्र 40 साल साकिन कुशालपुर पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

03. देवेंद्र यादव पिता स्व भूषण यादव उम्र 30 साल शौकीन तेलीबांधा पुरैना रायपुर।

04. अवध राम बघेल पिता झाडूराम बघेल उम्र 48 साल पता तेलीबांधा थाना न्यू राजेंद्र नगर रायपुर।

05. रुपेश राव पिता रामचंद्र राव उम्र 24 साल साकिन गुढ़ियारी रायपुर।

06. गुलाब नायक पिता सहदेव नायक उम्र 30 साल पता बैरन बाजार रायपुर।

07. उद्धव जाल पिता अष्टमी जाल उम्र 27 साल पता बढ़ाई परा रायपुर।

08. अशोक जाल पिता तरूण जाल उम्र 38 वर्ष साव नेहरू नगर थाना कोतवाली।

09. रवींद्र दौड़िया पिता स्वर्गीय गोपाल दौड़िया उम्र 49 पता कमासी पारा थाना गोलबाजार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *