
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : झारखंड के भिखारियों की आईडी से सिम लेकर केवाईसी अपडेट का झांसा देकर ठगी करने वाला सुनील मंडल शनिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी इतना शातिर है कि उसने पुलिस को चकमा देने के लिए सिम कार्ड भिखारियों की आईडी लेकर खरीदा था, ताकि पुलिस मोबाइल नंबर से पहुंचे तो उसे भिखारी मिले। आरोपी बेहद शातिर है। उसने दो साल के भीतर ही आलीशान मकान बनाने के साथ ही महंगी बाइक खरीदी है। उसने दो भिखारी के नाम से एक दर्जन सिम कार्ड खरीदा। वहीं दूसरे राज्यों में जाकर मजदूरी करने वालों के नाम से खाता खुलवाया। पैसे उन्हीं के खाते में डलवाता था। कबीर नगर में रहने वाली उमा मिश्रा से 2.95 लाख की ठगी की है।
