




Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। राजधानी रायपुर के शारदा चौक के तीन दुकानों में भीषण आग लगी ।जानकारी के अनुसार कार्ड्स सहित इलेक्ट्रीकल्स और माडूलर किचन की दुकान में आग लगी है। घटना रविवार तड़के 06 बजे के आस-पास की है। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियों,पुलिस ,जिला प्रशासन एवं आजू बाजू के लोग के साथ मौके पर पहुँच राहत कार्य में मदद कर रहे है , फायर ब्रिगेड की मौजूदगी में नियंत्रण पाने की कोशिश जारी है
सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाडियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही। हांलाकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
