
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण के लिए बनी संसदीय समिति रविवार को अध्ययन दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंची है। अहमदाबाद से भाजपा सांसद डॉ. किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में पहुंची समिति ने एक गांव और स्कूल का दौरा किया है। संसदीय समिति सोमवार को राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करने वाली है। इसमें आरक्षण विधेयक के राजभवन में अटक जाने का मुद्दा भी उठेगा।
SC-ST पर बनी संसदीय समिति में वैसे तो 31 सांसद हैं, लेकिन रायपुर में केवल 6 सांसद पहुंचे। उनके साथ पांच अधिकारी भी आये हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी ने बताया, प्रदेश में SC-ST समुदाय के अधिकारों के बारे में यह समिति छानबीन करेगी। अलग-अलग ऑर्गेनाइजेशन से चर्चा किया जाएगा। राज्य सरकार, कोल इंडिया, सीआरपीएफ और रायपुर एम्स प्रबंधन से मुलाकात होगी। इसके जरिये SC-ST समुदाय के लोगों को हर संभव संविधानिक अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. सोलंकी का कहना था, छत्तीसगढ़ में प्रमुख रूप से दो मुद्दों पर चर्चा होगी। पहला शिक्षा का अधिकार और दूसरा स्वास्थ्य की स्थिति व ओवरऑल डेवलपमेंट के बारे में बातचीत करेंगे।
एट्रोसिटी का कोई मामला है तो उसके बारे में कमेटी छानबीन करेगी। इसमें एक नया आयाम भी जोड़ा गया है। कमेटी कभी-कभी ट्राइबल अथवा शेड्यूल कास्ट बाहुल्य गांव मेें भी जाती है। उनकी स्थिति को भी देखती है। आज एक स्कूल में भी कमेटी का दौरा होने वाला है। कल राज्य सरकार के अफसरों से मुलाकात होगी। उसमें मुख्य सचिव और सभी वरिष्ठ अधिकारी गण शामिल होने वाले हैं। एक सवाल पर डॉ. सोलंकी ने कहा, छत्तीसगढ़ में आरक्षण संसोधन विधेयक पर हस्ताक्षर पर कहा- कल सरकार के साथ बैठक होगी उस बैठक में चर्चा होगी।
