
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH केरल में फूड पॉइज़निंग के कारण कथित रूप से एक ग्राहक की मौत के मामले में रेस्तरां के मालिक और मुख्य रसोइये को गिरफ़्तार किया गया है. कोट्टायम ज़िले में काम करने वाली एक नर्स ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था. पुलिस का कहना है कि 21 अन्य लोग भी रेस्तरां का खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए. पुलिस ने मालिक और रसोइये के ख़िलाफ़ गै़र इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.दोनों हिरासत में हैं और उन्होंने अभी तक आरोपों पर टिप्पणी नहीं की है.
कोट्टायम मेडिकल कॉलेज की एक नर्स रश्मि राज ने को 30 दिसंबर को चावल और भुना चिकन खाने से बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 02 जनवरी को उसने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार,आरंभिक पोस्टमार्टम से संकेत मिले है कि भीतरी अंगों में संक्रमण के कारण नर्स की मौत हुई.
इसी रेस्तरां से खाना खाने वाले कई अन्य लोगों के भी बीमार होने की सूचना मिली है. पुलिस के मुताबिक,जांच में पुष्टि हुई कि नर्स की मौत की वजह फूड पॉइज़निंग है और रेस्तरां में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता ‘खराब’ थी.
