
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH योजना आयोग के पूर्व डिप्टी चेयरमैन और अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने ओल्ड पेंशन स्कीम को ‘बेतुका’ और ‘भविष्य में कंगाली लाने’ वाला बताया l अहलूवालिया ने शुक्रवार को कहा, “जो लोग इसे आगे बढ़ा रहे हैं, उसका नतीजा ये होगा कि 10 साल बाद वित्तीय कंगाली आएगी. मेरा मानना है कि ये कदम बेतुका है और वित्तीय कंगाली का कारण बन सकता है.”अहलूवालिया पहले भी ओल्ड पेंशन स्कीम की आलोचना कर चुके हैं और इसे ‘सबसे बड़ी रेवड़ी’ बता चुके हैं.
अहलूवालिया ने ये बयान ऐसे वक़्त दिया है, जब हिमाचल समेत कुछ राज्यों में हुए चुनावों में ‘ओल्ड पेंशन स्कीम’ को राजनीतिक दलों ने मुद्दा बनाया. कई राज्य सरकारों ने ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल भी किया है.अहलूवालिया के हालिया बयान को लेकर बहस भी छिड़ गई है. कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की है.अहलूवालिया 1990 के दशक से करीब तीन दशक तक आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया से नजदीकी तौर पर जुड़े रहे.ये भी बता दें कि ओल्ड पेंशन स्कीम यानी पुरानी पेंशन योजना के तहत सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को पेंशन ज़रूर दी जाती है. जो सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले मूल वेतन का 50 प्रतिशत होता है.जबकि नई स्कीम के तहत पेंशन की रकम सरकार की ज़िम्मेदारी न होकर बाज़ार जोखिमों के अधीन होती है. केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन योजना साल 2004 में बंद कर दी थी.
