
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या रफ्तार से बढ़ने लगी है। सोमवार को 92 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 647 पहुंच गई है जिसमें केवल रायपुर से ही 211 एक्टिव केस हैं। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से 66 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि कर बताया कि 92 नए केस में राजनांदगांव से 21, रायपुर से 18, जगदलपुर से 17, बलौदाबाजार से 8, बिलासपुर से 7, सूरजपुर से 6, जांजगीर चांपा से 5, बेमेतरा से 3, दुर्ग, महासमुंद, कोरबा, बलरामपुर, सरगुजा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर से 1-1 मरीज मिले हैं।





















