
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही वनमण्डल के ग्राम झिरनापोड़ी में एक बार फिर सफेद भालू नजर आया। भालू लैंड के नाम से प्रदेश में मशहूर मरवाही वन मंडल में करीब 2 माह पहले भी मरवाही वन परिक्षेत्र के माडाकोड गांव के पास सफेद भालू दिखाई दिया था। कुछ ग्रामीणों की नजर सफेद भालू पर पड़ी, तो उन्होंने मोबाइल कैमरे से सफेद भालू का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सफेद भालू के साथ एक काला भालू भी गांव से लगे खेतों में चहलकदमी करता नजर आया। एक बार फिर सफेद भालू को देखे जाने की सूचना लोगों ने वन अधिकारियों को दी है।
