
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : वेतन विसंगति को लेकर बुधवार को 10 हज़ार से अधिक सहायक शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे। इससे पहले दोपहर बूढ़ापारा धरनास्थल पर सहायक शिक्षकों की पहले एक सभा होगी और फिर उसके बाद सभी विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे। वहीं दो शिक्षकों की तैनाती बैरियर के पास लगायी गयी है, ताकि वो रायपुर की तरफ से आ रहे सहायक शिक्षकों की पहचान कर सकें और उन्हें जिले की सीमा में ही रोक सकें।

सहायक शिक्षकों को राजधानी पहुंचने से पहले रोकने के लिए पुलिस ने रात से ही चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को चेकप्वाइंट पर तैनात किया गया है।सड़क से लेकर ट्रेन तक पर सहायक शिक्षकों को रोकने का पुलिस ने इंतजाम किया है। रायपुर आने वाली बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ से ट्रेनों पर भी प्रशासन की नजर है। इधर कोरबा में रेलवे स्टेशन पर एक प्राचार्य और व्याख्याता को तैनात किया गया।ज्यादा संख्या में सहायक शिक्षक रायपुर नहीं पहुंच सकें, इसलिए सभी जिलों की सीमाओं में प्राचार्य ,एसीईओ, संकुल प्रभारी सहित अधिकारी तैनात किए गए हैं जो शिक्षकों की पहचान करेंगे। बकायदा आदेश जारी किया गया है।





















