सूरजपुर के तमोर पिंगला अभ्यारण के हाथी रेस्क्यू सेंटर में 72 वर्षीय सिविल बहादुर उम्रदराज हाथी का निधन

Read Time:2 Minute, 18 Second

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH सूरजपुर के तमोर पिंगला अभ्यारण के हाथी रेस्क्यू सेंटर में आज एक उम्रदराज हाथी की मौत हो गयी , जहा 72 वर्षीय इस हाथी का नाम सिविल बहादुर था।

वर्ष 1990 के दौरान सिविल बहादुर हाथी तमोर पिंगला अभ्यारण में अपने दल के साथ पहुचा था। बेहद बहादुर होने के कारण इसका नाम सिविल बहादुर रखा गया था। सिविल बहादुर को कुछ सालों के लिए अचानकमार अभ्यारण में भी ले जाया गया था। वहीं साल 2017 में वापस तमोर पिंगला अभ्यारण के हाथी रेस्क्यू सेंटर लाया गया। उम्र ज्यादा होने के कारण लगातार सिविल बहादुर बीमार रहने लगा था जिसकी महावत देखरेख कर रहे थे।

आज सुबह सिविल बहादुर हाथी का निधन हो गया। रेस्क्यू सेंटर परिवार में सन्नाटा पसर गया और गमगीन स्थिति बन गई, क्योंकि कर्मचारी ज्यादा समय उसी के साथ व्यतीत करते थे। उसका पोस्टमार्टम किया है, ताकि उसकी मौत का कारण और स्पष्ट हो सके। पीएम के बाद अधिकारियों- कर्मचारियों की मौजूदगी में उसका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया और नम आखों से उसे अंतिम विदाई दी गई।

रेंजर अजय सोनी ने कहा कि पूरी टीम सिविल बहादुर के साथ घुल-मिल गई थी और उसकी सेवा करती थी। सभी को इस बात की तकलीफ है कि सबसे पुराना परिवार का सदस्य अब उनके बीच नहीं रहा। सिविल बहादुर का पूजा पाठ के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर तमोर पिंगला अभ्यारण्य के सरगुजा सीएफ के आर बढई समेत अभ्यारण्य के तमाम अधिकारी कर्मचारियों ने गमगीन माहौल में श्रद्धांजलि दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %